{"_id":"63d80bead0807e3ce1063fe4","slug":"chaotic-youth-vandalized-hanuman-statue-ghazipur-news-vns696258661-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अराजक युवक ने खंडित की हनुमान प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अराजक युवक ने खंडित की हनुमान प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र में इशोपुर ग्रामसभा के पोखरीपुर मौजा स्थित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को एक शराबी युवक ने रविवार की रात खंडित कर दिया। आवाज सुनकर जब-तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तक तक आरोपी मौके से भाग गया था। सोमवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक शराबी युवक मंदिर में घुसा और मूर्ति को खंडित करने लगा। आसपास के लोगों ने तोड़फोड़ की आवाज सुनी तो मंदिर की ओर भागे। लोगों के आने की भनक लगते ही युवक प्रतिमा को पूजन कक्ष से बाहर फेंककर भाग निकला।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मौके पर पहुंचकर मंदिर की देखरेख करने वाले अभिनंदन पांडेय से वार्ता कर तत्काल हनुमान जी की नई मूर्ति खरीदने की व्यवस्था कर ली गई हैं। उसे तत्काल मंदिर में स्थापित कराया जाएगा। मूर्ति तोड़े जाने वाले युवक को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।