फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chances of rain remain intact in the district, farmers are busy planting paddy in the villages

Ghazipur News: जिले में बारिश की संभावना बरकरार गांवों में धान की रोपाई में जुटे किसान

Thu, 26 Jun 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain remain intact in the district, farmers are busy planting paddy in the villages
नगर के लोग बृहस्पतिवार को उमस से परेशान रहे। स्थिति यह रही कि पंखें व कूलर चलते रहे, लेकिन लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा।
विज्ञापन

माैसम वैज्ञानिक का कहना है कि दो-तीन में जिले में बारिश की संभावना है। नगर में हल्की धूप रही। दोपहर करीब सवा 12 बजे इक्का-दुक्का बूंदें पड़ीं।
इससे उम्मीद जगी कि बारिश होगी, लेकिन इक्का-बूंदें ही गिरीं। बादलों के छाने के कुछ देर बाद ही हल्की धूप हो गई। सुबह से लेकर शाम तक उमस बरकरार रहा।
उमस से सबसे अधिक दिक्कत घरों में रहने वाली महिलाओं व बच्चों को हुई। दफ्तरों व प्रतिष्ठानों में लगातार बैठकर कार्य कर रहे लोगों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जनपद का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि दो दिन में बारिश के आसार हैं।
मानसून की सक्रियता से खेत में बढ़ी हलचल : दुबिहा। मानसून की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र के खेतों में हलचल बढ़ गई है। किसान अपने-अपने खेतों की मेढबंदी करते नजर आ रहे हैं। कुछ किसानों ने नर्सरी में तैयार धान की रोपाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द, की बोआई में जुटे हुए हैं। बारिश का माैसम शुरू होते ही गांवों में किसान और खेतिहर मजदूर औजार लेकर खेतों की ओर चल दिए हैं। खेतों में गीली मिट्टी और भरे पानी के बीच किसान पूरे उत्साह के साथ धान की रोपाई में जुट गएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में किसानों की टोली सुबह से लेकर शाम तक काम में व्यस्त रहती है। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति नियमित न होने के कारण खेतों की सिंचाई में किसानों को कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed