{"_id":"6a67be5cde4cf5edc90102a9","slug":"chain-snatched-from-retired-teacher-who-had-gone-out-to-pick-flowers-in-the-morning-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156937-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सुबह फूल तोड़ने के लिए निकली सेवानिवृत्त शिक्षिका की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सुबह फूल तोड़ने के लिए निकली सेवानिवृत्त शिक्षिका की चेन लूटी
विज्ञापन
शहर के चंद्रशेखर कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षिका माया सिंह का चैन छीनता बाइक सवार। स्रोत- सीसीट
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रशेखर नगर कॉलोनी (रौजा) में सोमवार की सुबह टहलने और फूल तोड़ने निकली रिटायर्ड शिक्षिका माया सिंह (85) से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसमें बदमाश दिख रहे हैं।
पीड़िता के भतीजे राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी चाची माया सिंह (85) सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे घर के बाहर गली में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा और कुछ देर बाद एक बाइक गली में आई।
बाइक देखते ही पैदल चल रहा युवक माया सिंह के पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा। विरोध करने पर भी बदमाश नहीं रुका और करीब 12 ग्राम वजन की चेन लूटकर बाइक पर सवार होकर साथी के साथ भाग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी है।
शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चेन स्नैचिंग की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।