फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrated hockey magician Major Dhyanchand's birth anniversary

मनाई गई हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती

Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Celebrated hockey magician Major Dhyanchand's birth anniversary
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के क्रीड़ा विभाग की ओर से ं शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक अनुकरणीय खेल पुरुष के रूप में उन्हें याद किया। उपस्थित छात्राओं में खेल एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. सारिका सिंह ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्रति छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। डॉ. बीएन पांडेय ने वर्तमान समय में पढ़ाई से भी अधिक खेल के महत्व की ओर इशारा किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कोरोना काल में इस आयोजन पर शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ. शंभूशरण प्रसाद को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ज्योति गुप्ता, सोनालिका प्रजापति, रिद्धि सिंह, सिद्धि सिंह आदि छात्राओं ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए योग प्रदर्शन किया। महाविद्यालय आवासीय परिसर के बच्चों के बीच एक दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ इसमें शाश्वत प्रथम, राशि द्वितीय एवं अब्दुल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतिभागी छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. अकबर आजम, डॉ. संतन कुमार राम, डॉ. पूजा सिंह, मो इखलॉक खान के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राएं उपस्थित रहीं। भीमापार संवाददाता के अनुसार करमपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्टेडियम के अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने कहा कि दुनिया भर में हाकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान और कालजयी हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिवस 29 अगस्त को हम लोग राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके पहले मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, जयहिंद यादव, ध्रुव सिंह, विपुल चौबे, सुजीत तिवारी, संजय सिंह, शुभम सिंह, अमित यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed