गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर राईफल क्लब सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्य में लापरवाही करने पर सीडीपीओ को डांट लगाई और वेतन रोका। जिलाधिकारी ने आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। जिलाधिकारी ने प्रभारी सीडीपीओ शहर के द्वारा आधार वेरीफिकेशन, जियो टैगिंग में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते वेतन रोकने तथा प्रभारी सीडीपीओ पद से हटाकर किसी अन्य को प्रभार देने का निर्देश दिया। उन्होने सेन्टर पर वीएचएनडी कार्यक्रम नियमित रूप से करने, मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए। उन्हे एएनएम के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराई जाए। बच्चो के स्वास्थ्य में निरंतर प्रगति न होने पर उन्हे एनआरसी सेंटर में एडमिट कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, डीपीओ दिलीप पांडेय सहित सीडीपीओ एंव अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।