फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CCTV cameras will be installed in 60 cow shelters in the district, an expenditure of Rs 70 lakh will be incurred.

Ghazipur News: जिले के 60 गो आश्रय स्थलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 70 लाख होंगे खर्च

Sat, 22 Nov 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in 60 cow shelters in the district, an expenditure of Rs 70 lakh will be incurred.
गाजीपुर। जनपद में कुल 60 गो आश्रय स्थल हैं। इन सभी गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 75 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसका एस्टीमेट पशु पालन विभाग की ओर से तैयार कर लिया गया है। 60 गो आश्रय स्थलों में 6337 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंशों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, साथ ही इन सुविधाओं की समुचित निगरानी हो सके। इसके लिए गो आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। जिले में 54 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, 2 कान्हा गोशाला, 1 काजी हाउस व 3 वृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन किया जाता है। इन सभी गो आश्रय स्थलों में रखे गए गोवंशों को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी होगी। इसके लिए जनपदस्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां से उच्चाधिकारी एक क्लिक पर किसी भी गो आश्रय स्थल की स्थिति को अपनी आंखों से देख सकते हैं।
विज्ञापन

गो आश्रय स्थल के नाम और संख्या

गो आश्रय स्थल का नाम संख्या
रखे गए गोवंश

अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल 54
4643

कान्हा गोशाला 02
0558

काजी हाउस
01
0022

वृहद गो संरक्षण केंद्र 03
1114
तय होगी जवाबदेही-गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके शाही ने बताया कि सभी गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर शासनादेश मिला है। गो आश्रय स्थलों में गोवंश रखे गए हैं लेकिन समय-समय पर शिकायत आती है कि गोवंशों की देखभाल समुचित तरीके से नहीं की जाती है। सीसीटीवी कैमरे लग जाने के बाद जवाबदेहों की जिम्मेदारी तय होगी। साथ ही लापरवाहों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed