{"_id":"65d0e70195ce8ab79f0e6f70","slug":"cc-cameras-installed-at-examination-centers-found-inactive-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-110907-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जांच में निष्क्रिय मिले परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जांच में निष्क्रिय मिले परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरे
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से जुड़े 15 जिलों के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और राउटर जांच में निष्क्रिय मिले हैं। इसपर अपर सचिव डॉ. विनोद कुमार राय की ओर से शनिवार को कन्ट्रोल रूम से की गई निगरानी में मिली है। उन्होंने ऐसे परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें डिबार करने और उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने जिलों के परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी है कि अगर उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और राउटर के निष्क्रिय होने की शिकायत मिली तो परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम से स्वयं परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी की जांच की। इस दौरान बाराबंकी जिले के तीन, गाजीपुर के पांच, अमेठी के एक, अम्बेडकर नगर एक, बलिया के चार, मऊ के तीन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं उसका सारा सिस्टम निष्क्रिय पाया गया। उन्होंने एक-एक करके सभी 15 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और राउटर के सक्रिय होने की कन्ट्रोल रूम से कनेक्टिविटी की रैंडम चेकिंग की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दिया कि उनके केंद्र पर परीक्षा शुरु होने से पहले कोई भी कमी न रह जाए। केंद्र व्यवस्थापक इससे पूरी तरह आश्वस्त हो लें और उसकी रिपोर्ट से क्षेत्रीय कार्यालय को तत्काल अवगत कराएं। अपर सचिव ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में परीक्षा की मानिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 15 जिलों के लिए 15 कंप्यूटर का सिस्टम स्थापित किया गया है। इसमें तीन शिफ्ट में कुल 45 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए 12 प्रशासनिक अधिकारियों को भी लगाया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी और अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय का कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य कर रहा है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उसमें 15-15 कर्मचारी हर शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं।
परिषद कार्यालय में बना कमांड एंड कंट्रोल रूम
गाजीपुर। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए परिषद कार्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है जो ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के लिए तैयार है। इसके अलावा लखनऊ में भी राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। वहां से परीक्षा केंद्र पर होने वाली किसी भी गड़बड़ी को पकड़ा जा सकेगा।