फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CBSE examination will be held at 17 centers in the district, three centers have increased

Ghazipur News: जिले में 17 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की परीक्षा, बढ़े हैं तीन केंद्र

Wed, 13 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
CBSE examination will be held at 17 centers in the district, three centers have increased
गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नेे वर्ष 2023-24 के दौरान 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस बार वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2024 से किया जाएगा। साथ ही, परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में सीबीएसई बोर्ड के 88 विद्यालय हैं। इस बार दसवीं और बारहवीं में करीब छह हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिनमें ज्यादातर छात्राएं हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं सकुशल संपंन्न कराने के लिए 17 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीबीएसई के सिटी को-आर्डिनेटर इकरामुल हक के मुताबिक इस बार तीन परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। पिछली बार 12 ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों के निर्धारण में काफी ध्यान दिया है। परीक्षार्थियों को पर्याप्त समय भी दिया गया है। साथ ही विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का ध्यान रखा गया है। एनटीए द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 के दूसरे सेशन का आयोजन 1 से 15 अप्रैल तक किए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed