फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CBSE: 2000 rupees fine will be imposed for filling the exam form after 22

सीबीएसई : 22 के बाद परीक्षा फार्म भरने पर लगेगा दो हजार रुपये जुर्माना

Sun, 07 Sep 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 2000 rupees fine will be imposed for filling the exam form after 22
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की ओर से वर्ष 2025-26 की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) भरने का कार्य प्रभावी है। आखिरी तारीख 22 सितंबर तय कर दी गई है। समय बीतने पर फार्म भरने वालों से 2,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा। केंद्रीय बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस बार अपार आईडी को अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक नदीम अदहमी ने बताया कि जनपद में संचालित सीबीएसई बोर्ड के 103 स्कूल हैं। सभी स्कूलों को 22 सितंबर तक बोर्ड फॉर्म जमा करना है। एलओसी में शामिल विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, लिंग और अभिभावक का नाम पूरी तरह से जांच लेने के बाद ही फॉर्म बोर्ड कार्यालय भेजा जाए। बिना अपार आईडी के कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता। बोर्ड की तरफ से जारी गाइड लाइन के मुताबिक समय पर परीक्षा फॉर्म नहीं जमा करने पर भारी जुर्माना लगाया गया है। बताया कि सीबीएसई बोर्ड का निर्देश पत्र मिला है। 22 सितंबर तक दसवीं व 12वीं के परीक्षा फार्म जमा करा देने हैं। स्कूल में 15 सितंबर तक फार्म जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। 22 सितंबर के बाद हर दिन 2,000 रुपये फाइन लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed