फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Caught 50 thousand prize money

एसटीएफ एवं करीमुद्दीनपुर पुलिस ने 50 हजार के इनामिया को दबोचा

Mon, 09 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Caught 50 thousand prize money
दुबिहा। एसटीएएफ वाराणसी और करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम सोमवार की शाम चार बजे लट्ठूडीह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से 50 हजार के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम शातिर की तीन माह से तलाश करने में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। फिलहाल पुलिस टीम शातिर से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संगठित अपराधिक गैंगों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी निरीक्षक पुनीत परिहार को सूचना मिली कि 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अनूप राय उर्फ बंटी लठ्ठूडीह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे मौजूद है। सूचना पर एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में गिरफ्तार शातिर अनूप राय उर्फ बंटी ने बताया कि उसके गांव का ही रहने वाला अमित राय है, जो उसके बचपन का मित्र है। अमित राय के साथ रहते-रहते वह भी अपराध करने लगा। वर्ष 2011 में अमित राय के साथ मिलकर उसने संतोष राम निवासी अताउल्लाहपुर थाना नोनहरा जनपद का अपहरण किया था। इसमें थाना नोनहरा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था। इसमें अमित राय एवं वह गिरफ्तार हुआ था। जमानत पर छूटकर आने के बाद भी अपराध करता रहा। फिलहाल एसटीएफ एवं पुलिस टीम शातिर से थाने में पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की इनामी की तलाश तीन माह से की जा रही थी। एसटीएफ टीम की मदद से उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed