फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cash nahi milne par chakkajaam

कैश न मिलने पर किया सड़क जाम

Fri, 09 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
cash nahi milne par chakkajaam
जलालाबाद स्थित यूनियन की शाखा से शुक्रवार की सुबह कैश न मिलने से नाराज लोगों ने सपा युवा नेता के नेतृत्व में गाजीपुर-आजमगढ़  मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। लगभग दो घंटे तक चले जाम की वजह से राहगीर परेशान हुए।
विज्ञापन


 
जलालाबाद स्थित यूनियन बैंक में शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में लोग पहुंचे। बैंक खुलते ही कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में कैश नहीं है। यह बात सुनते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद सपा युवा नेता आनंद यादव के नेतृत्व में लोगों ने सवा दस बजे गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया और बैंक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


जाम होते ही सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अगर कोई वाहन इसमें से निकलने की कोशिश करता था लोग नारेबाजी कर उसे रोक दे रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। लगभग 12 बजे जाम समाप्त हुआ तो सड़क पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक की यह शाखा बड़ी है लेकिन इसके अनुपात में आरबीआई से कैश नहीं आ रहा है। कैश आते ही लोगों को पैसे मिलने लगेंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी लगातार चार दिनों तक ग्राहकों इस बैंक से पैसा नहीं मिला। जाम करने वालों में लालजी यादव, गुड़ियां कुमारी, अजय यादव, किसमतिया देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed