फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case registered in case of assault on Municipal Corporation personnel

Ghazipur News: नपा कर्मियों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Wed, 01 May 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of assault on Municipal Corporation personnel
मानिया। कोतवाली क्षेत्र स्टेशन बाजार स्थित कांशीराम आवास के पास बनाए गए कूड़ा डंपिंग यार्ड में मंगलवार की सुबह कूड़ा गिराने पहुंचा तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पीड़ित कर्मियों ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के हरपुर मुहल्ला निवासी सुभाष राम ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह कूड़ा लेकर गाड़ी से कांशीराम आवास के पीछे बनाए गए कूड़ा डंपिंग यार्ड में गिराने गया था। जहां पहले से मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने कूड़ा गिराने से मना किया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर गाड़ी में रखा फरसा से प्रहार कर दिया और कूड़ा गिराने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। नगर पालिका परिषद के कर निरीक्षक विजय शंकर राय, हरिश्चंद्र निषाद, रविंद्र यादव, विजय शंकर शर्मा आदि सहित पालिका कर्मियाें ने कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि पालिका सफाई कर्मी द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed