फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case registered in case of assault and stabbing

मारपीट और चाकूबाजी के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of assault and stabbing
शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव में बुधवार की देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हुई मारपीट औरनचाकूबाजी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 20 जुलाई की देर शाम खेत से पशुओं का चारा लेकर घर जाते समय मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों द्वारा मंजीत विश्वकर्मा पर चाकू से वारकर घायल कर दिया था। इधर घटना की जानकारी होते ही दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ युवकों को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। इसमें सुहेल अहमद और इश्तियाक अहमद घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले लूडो खेलने को लेकर मंजीत विश्वकर्मा और सिराजुद्दीन में विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। घायल मंजीत विश्वकर्मा ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल मंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें अल्ताफ, सिराजुद्दीन और इलियास को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed