फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case registered against seven in case of molestation and assault

Ghazipur News: छेड़खानी और मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven in case of molestation and assault
थानाक्षेत्र के एक गांव में करीब 20 दिन पूर्व बेटी से छेड़खानी कर रहे आरोपियों ने पीड़िता की मां और छोटी बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उपचार कराकर घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने बृहस्पतिवार की देर शाम तहरीर देकर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत 17 जनवरी की देर शाम गांव के ही दो सगे भाई घर में घुसकर बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। उसके शोर मचाने पर पहुंची और आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास करने लगी। आरोपियों ने दोनों पुत्रियों और मां को लाठी-डंडे मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed