फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case of embezzlement on the daughter of SP's MLC candidate

गाजीपुर: सपा के एमएलसी प्रत्याशी की बेटी पर गबन का केस, करीब सवा दो लाख रुपये की मिली अनियमितता

Fri, 08 Apr 2022 10:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2022 10:07 AM IST
सार

गाजीपुर के  जमानिया ब्लॉक के अधियारां गांव में वर्ष 2016 में सपा प्रत्याशी मदन राय की बेटी रिनू यादव प्रधान बनी थीं। 

विज्ञापन
Case of embezzlement on the daughter of SP's MLC candidate
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुहवल में एमएलसी चुनाव के दो दिन पहले सपा प्रत्याशी मदन राय की बेटी व अधियारां गांव की पूर्व प्रधान रिनू यादव पर विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार की देर शाम जमानिया के एडीओ पंचायत ने प्रधान के अलावा तत्कालीन ग्राम सचिव पर भी केस दर्ज कराया। जांच के दौरान शौचालय, सीसी रोड, आंगनबाड़ी केंद्र के भवन सहित अन्य कार्यों में दो लाख 26 हजार 623 रुपये की अनियमितता पाई गई।

विज्ञापन


जमानिया ब्लॉक के अधियारां गांव में वर्ष 2016 में रिनू यादव प्रधान बनी थीं। प्रधान द्वारा अपने कार्यकाल में गांव के विकास के विभिन्न कार्य कराए गए थे। इधर गांव के जयप्रकाश ने 16 अगस्त वर्ष 2019 को तत्कालीन जिलाधिकारी के यहां एक शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा बीते तीन अप्रैल को गठित टीम से जांच कराई गई थी। जांच के दौरान दो लाख 26 हजार छह सौ 23 रुपये की अनियमितता मिली थी। इसके बाद डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर जमानिया के एडीओ पंचायत जयप्रकाश पांडेय ने थाने में तहरीर देकर गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जमानिया के सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद हुई जांच में धनराशि की अनियमितता मिली है। डीएम के निर्देश पर पूर्व ग्राम प्रधान रिनू यादव और तत्कालीन सचिव रामजन्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed