फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against youth for getting job on fake certificate

Ghazipur News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने के आरोप में युवक पर केस

Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case filed against youth for getting job on fake certificate
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के बारापुर गांव निवासी एक युवक द्वारा कूट रचित एवं दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस महानिदेशक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए बुधवार की देर शाम को उप निरीक्षक उमाशंकर सरोज की ओर से युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी पत्र से अवगत कराया गया कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बारापुर गांव निवासी बृजेश कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश सचिवालय पुलिस विभाग में समूह ग में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के साथ नियुक्ति पत्र तैयार कर भेजा गया है। इन कागजातों का अवलोकन करने के बाद सचिवालय प्रशासन, सचिव / परीक्षा नियंत्रक की हस्ताक्षरित प्रपत्र मुहर के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर के पद का प्रपत्र तैयार किया गया है। यह सभी प्रपत्र पूरी तरह से कूट रचित एवं फर्जी प्रतीत हो रहा है। आरोपी द्वारा संलग्न सभी कागजात दस्तावेजों को देखने और अवलोकन से प्रथम दृष्ट्या अनुचित लाभ लेने के लिए कूट रचित और फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप निरीक्षक उमाशंकर सरोज ने बुधवार की देर शाम आरोपी बृजेश कुमार यादव निवासी बारापुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed