{"_id":"61705706b2c6e328947f41df","slug":"case-filed-against-two-people-who-illegally-cast-traps-in-tons-river-ghazipur-news-vns618319216","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोंस नदी में अवैध रूप से जाल डालने वाले दो शख्स पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोंस नदी में अवैध रूप से जाल डालने वाले दो शख्स पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नदियों में अवैध रूप से जाल लगाकर नदी का पानी रोकने वाले दो लोगों के खिलाफ बुधवार को करीमुद्दीनपुर थाने में प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई। तहसीलदार मुहम्मदाबाद विराग पांडेय ने थानाध्यक्ष के साथ गड़ार गांव में जाकर टोंस नदी में मछली मारने के लिए लगाए गए जाल को कटवा कर हटवाया और थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर को गड़ार निवासी मुन्ना राजभर और शैलेंद्र राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
दरअसल, मगई, टोंस, बेसो आदि नदियों मे बाढ़ और बारिश से खेतो में जलजमाव के चलते किसान रबी की बुआई को लेकर चिंतित हैं। प्रकृति की मार से किसान अभी उबर नहीं पा रहे हैं कि मछली का अवैध कारोबार करने वाले नदियों में जाल लगाकर नदियों के बहाव को अवरुद्ध कर दे रहे हैं। इससे पानी आगे बढ़ने के बजाए रुक कर खेतों में फैल रहा है, जिससे फसल बर्बाद होने के साथ रबी की बुआई में परेशानी हो रही है।
वहीं, प्रशासन की ओर से मगई नदी में भी कई गांवों सियाड़ी, जोगामुसाहिब सहित कई गांवों से मछली मारने के लिए जाल हटवाए गए हैं। लेकिन, बलिया जनपद के दौलतपुर में लगाई गई जाल के कारण मगई के पानी का बहाव रुक जाने से करइल की सैकड़ों एकड़ भूमि में पानी भरा हुआ है। उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि यहां के किसानों की यह बड़ी समस्या है। जिलाधिकारी के माध्यम से बलिया जनपद के जिलाधिकारी को पत्र लिखवाकर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।