फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against two including husband, arrested

पति सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

Tue, 05 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two including husband, arrested
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के महरूमपुर गांव में विवाहिता द्वारा फंदे पर लटकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर रात पति सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के कूढ़ाचवर गांव निवासी मीना यादव ( 25) का विवाह सितंबर माह में महरूमपुर गांव निवासी प्रमोद यादव से हुआ था। मोबाइल छीनने से नाराज विवाहिता ने सोमवार की देर शाम घर की छत में लगे कुंडी से लटकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। देर रात पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति प्रमोद यादव एवं जेठ राकेश यादव पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ पति प्रमोद यादव और भाई राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ बलराम ने बताया कि विवाहिता के पिता महेंद्र यादव की तहरीर पर विवाहिता के पति एवं जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed