फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against one named and two unknown

एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against one named and two unknown
बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में बाइक सवार तीन हमलावरों द्वारा एक युवक पर चाकू से हमलाकर घायल करने के मामले में बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। इधर घायल एवं हमलावर की हालत स्थिर है। दोनों का उपचार मऊ अस्पताल में चल रहा हैै।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते तीन नवंबर की शाम बृजेश राजभर अपने मकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन हमलावर पहुंचे और बृजेश पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और शोर मचाने लगा था। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और एक हमलावर को धर-दबोचा। जबकि दो अन्य हमलावर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़े गए हमलावर की धुनाई कर दी थी। इधर ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को बरेसर- अलावलपुर मार्ग जाम कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए घायल बृजेश राजभर एवं हमलावर को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कासिमाबाद एसडीएम वीर बहादुर यादव ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया था। देर रात घायल बृजेश राजभर की मां धर्मावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक हमलावर सिपाह गांव निवासी तेज प्रताप सिंह उर्फ टाइगर के खिलाफ नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुट गई। वहीं घायलों की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed