फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against Naib Nazir of Saidpur Tehsil

डीएम के निर्देश पर सैदपुर तहसील के नायब नाजिर पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Naib Nazir of Saidpur Tehsil
सरकारी वाहनों में तेल भराने को लेकर फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये की अनियमितता करने के मामले में सैदपुर तहसील के नायब नाजिर शकील अहमद और पेट्रोल पंप के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ शनिवार की देर शाम सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया है कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के सरकारी वाहन और नायब तहसीलदार के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए वाहन में प्रयुक्त होने वाले ईंधन (डीजल) की पर्ची संबंधित अधिकारी द्वारा दी जाती है। पर्ची मिलने पर निर्धारित पेट्रोल पंप से ईंधन दिया जाता है। प्रत्येक वाहन के खर्च का अलग-अलग बिल संबंधित अधिकारी से सत्यापित कराने के बाद सदर नजारत को भेजा जाता है। 10 जून 2019 को 138971 रुपये का सात बिल और 17 जुलाई 2019 को 362132 रुपये का बिल नायब नाजिर शकील अहमद द्वारा सदर नजारत में भेजा गया। वहां के नायब नाजिर ने जांच की तो गड़बड़ी समझ में आई, उन्होंने 14 अक्टूबर 2020 को उक्त बिलों को वापस कर दिया। वाहन लागबुक के साथ डीजल बिल की मांग की। प्रकरण संज्ञान में आने पर जांच की गई तो पता चला कि नायब नाजिर शकील अहमद ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से मिलीभगत कर अधिकारियों का फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल पर्ची लगाकर भुगतान के लिए बिल नाजिर सदर को भेज दिया। 14 अक्टूबर 2010 को डीएम कार्यालय से भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई गई तो नायब नाजिर और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की मिलीभगत से अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से वाहन डीजल मद से शासकीय धन आहरित करने का प्रयास किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी ने शकील अहमद के खिलाफ कठोर अनुशासकीय कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी संस्तुति की। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएम के आदेश पर तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहसीलदार ने नायब नाजिर शकील अहमद और पेट्रोल पंप के निजी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed