फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against Mukhtar's cousin

Ghazipur News: मुख्तार के चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Mukhtar's cousin
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के खिलाफ शरण देने के आरोप में मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शनिवार की देर रात मंसूर के घर से गिरफ्तार शाहिद मनोज राय हत्याकांड व बाराबंकी एबुलेंस कांड का आरोपी है और आईएस 191 गैंग का सदस्य है। इधर एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई से संगठित अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 15 जुलाई 2005 को मनोज राय की हत्या कर दी गई थी। मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने 2023 में मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुख्तार अंसारी, शाहिद, सुरेंद्र गौस और मोइनुद्दीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शाहिद के खिलाफ न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शनिवार की शाम मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर पर पुलिस ने दबिश देकर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शाहिद का तो चालान कर दिया, लेकिन आरोपी शाहिद को शरण देने के आरोप में पुलिस ने मंसूर अंसारी के खिलाफ मुहम्मदाबाद कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है बाराबंकी एंबुलेंस फर्जीवाड़ा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के पंजाब जेल में बंद होने के दौरान अदालत से लाने व ले जाने के लिए प्रयोग की जा रही एंबुलेंस का पंजीकरण फर्जी दस्तावेज से कराया गया। पंजीकरण बाराबंकी का पाया गया था। इस पर करीब एक साल पहले नगर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें शाहिद का नाम भी शामिल था। शाहिद 25 हजार का इनामी के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट का भी वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत बेनामी संपत्ति के तहत कार्रवाई हो चुकी है। मंसूर अंसारी ने शाहिद को पनाह दी थी। मंसूर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश चल रही है। गिरफ्तार शाहिद मनोज राय हत्याकांड में भी शामिल था और बाराबंकी एंबुलेंस फर्जीवाड़ा का भी आरोपी है। इसके खिलाफ वहां गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है। - ओमवीर सिंह, एसपी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed