{"_id":"68c868abecba7d8e540d4104","slug":"case-filed-against-four-unknown-persons-in-the-murder-of-a-youth-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-139153-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: युवक की हत्या के मामले में चार अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: युवक की हत्या के मामले में चार अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार में अंडे की दुकान पर बोतल बंद पानी खरीदने को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। मृतक के गांव धुआर्जुन में सादात, सैदपुर और शादियाबाद की पुलिस घटना की जांच के साथी शांति व्यवस्था बनाने में जुटी रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू यादव मूलतः सैदपुर थाना क्षेत्र के फुलवारी कलां गांव का निवासी था। लगभग 25 वर्ष पहले उसके पिता बख्शी यादव नेवरसा मिलने पर अपनी ससुराल धुआर्जुन गांव में ससुर चंद्रदेव यादव के यहां रहने लगे। चंद्रदेव यादव को कोई लड़का नहीं था सिर्फ लड़की सुमित्रा है, जो सोनू यादव की मां है। बताया कि चार भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा सोनू गुजरात में काम करता था। एक दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था। इससे उसके पैर में लोहे की रॉड पड़ी थी। एक महीने पहले वो कंपनी से छुट्टी लेकर रॉड निकलवाने घर आया था। उसके पैर से लोहे की रॉड निकाली गई थी। इससे वो सहारा लेकर चलता था। रविवार की रात वह अपने दोस्त अजय यादव (30), दीपक यादव, अभिषेक के साथ माइनर किनारे अंडा खाने गया था। वहां बोतल बंद पानी खरीदने को लेकर करमदेपुर निवासी कुछ दबंगों से कहासुनी हो गई। उन युवकों में से किसी ने सोनू को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दबंगों ने लाठी-डंडे से सोनू को मारकर घायल कर दिया। सोनू के सिर के पिछले व शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्से पर डंडा मारकर चोट पहुंचाई गई।
अधिक खून निकलने और अस्पताल पहुंचाने में हुई देर से उसकी मौत हुई। साथी अजय यादव गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू यादव का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पैतृक घर फुलवारी कलां और ननिहाल धुआर्जुन में परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल रहा। मृतक की मां सुमित्रा देवी रह-रह कर अचेत हो जाती रही। परिवार की महिलाएं उन्हें संभालती रहीं।
विज्ञापन
अधिक खून निकलने और अस्पताल पहुंचाने में हुई देर से उसकी मौत हुई। साथी अजय यादव गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू यादव का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पैतृक घर फुलवारी कलां और ननिहाल धुआर्जुन में परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल रहा। मृतक की मां सुमित्रा देवी रह-रह कर अचेत हो जाती रही। परिवार की महिलाएं उन्हें संभालती रहीं।
विज्ञापन