फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against four people who extorted money from shopkeepers of barren land

Ghazipur News: बंजर जमीन के दुकानदारों से वसूली करने वाले चार लोगों पर केस

Sat, 05 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people who extorted money from shopkeepers of barren land
कासिमाबाद। सोनबरसा गांव स्थित ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर और अपनी भूमि बताकर उस पर लगने वाले बाजार के दुकानदारों से वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम लेखपाल ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कासिमाबाद कस्बे में लगने वाला पुराना बाजार सोनबरसा ग्राम पंचायत के अधीन है लेकिन लंबे समय से इस पर एक परिवार का कब्जा रहा है। इस भूमि पर कब्जा करने वाले लोग यहां लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वालों से लंबे समय से बाजारी वसूल करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के ही कुछ लोगों ने एसडीएम संजय यादव के यहां शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि यह भूमि सरकारी अभिलेखों में बंजर है, जो सरकारी है। इस पर जिन लोगों के द्वारा अपनी काश्तकारी बताकर दुकानदारों से लंबे समय से वसूली की जा रही है, वह अवैध है। एसडीएम ने शिकायत पर लेखपाल राधेश्याम यादव को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने रिपोर्ट में बताया कि यह भूमि बंजर के नाम से है। जिन लोगों द्वारा अपनी भूमि का दावा किया जा रहा है, वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए।
एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने संतोष गुप्ता, गुरु चरण, पंकज गुप्ता एवं मनोज गुप्ता के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने, अवैध रूप से धन उगाही आदि मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ने बताया कि यह सरकारी जमीन है।

इस पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार से कोई वसूली नहीं करेगा। वसूली करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed