फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against five including husband in the case of death of married woman, husband arrested

Ghazipur News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित पांच पर केस दर्ज, पति गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including husband in the case of death of married woman, husband arrested
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव की विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतका की मां की तहरीर पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। बलिया के बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के रुकुनपुरा गांव निवासी धनुल देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति मोहन साहनी और ससुराल वालों बेटी बंधन साहनी (21) दहेज के लिए हत्या कर दी है। बेटी की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पति मोहन और ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, इससे वह काफी परेशान रहती थी। विवाहिता की मां धनुल देवी ने पति मोहन साहनी, सास रुनिया देवी, ससुर गौरी शंकर साहनी, देवर सूरज साहनी के साथ जेठानी पर आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति सहित सास- ससुर, देवर, जेठानी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पति को गिरफ्तार कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इनसेट

पत्नी ने जब खुदकुशी तो घर पर कोई नहीं था : पति

आरोपी पति मोहन साहनी ने बताया कि पत्नी बंधन साहनी सात माह की गर्भवती थी। जब वह फंदे पर लटककर आत्महत्या की तो उस समय मेरे घर पर कोई नहीं था। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed