फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against 61 for stealing electricity

Ghazipur News: बिजली चोरी करने पर 61 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 05 Jan 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 61 for stealing electricity
गाजीपुर। बिजली निगम की ओर से शनिवार को जिन क्षेत्र अधिक बिजली खपत हो रही है वहां चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर समेत मुहम्मदाबाद व करीमुद्दीनपुर में अभियान के दौरान अवैध ढंग से बिजली जलाने वाले 61 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

नगर के बड़ीबाग व लालदरवाजा में 10 एफआईआर दर्ज हुई। रौजा उपकेंद्र के चौरही में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यूसुफपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई। करीमुद्दीनपुर के उतराव क्षेत्र में 5, बाराचवर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 5, खैरबारी क्षेत्र में 8 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मालूम हो कि बकायेदारों को राहत देने के लिए एक ओर बिजली निगम की ओर से ओटीएस योजना चलाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। दूसरी तरफ अवैध ढंग से बिजली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है, ताकि निगम को आर्थिक नुकसान न हो। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसमें 90 प्रतिशत तक ब्याज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना 31 जनवरी तक चलेगी। दिसंबर में 1000 उपभोक्ताओं के बिजली बिल को ठीक किया गया है। गलत बिल बनाने वाले 12 मीटर रीडरों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed