{"_id":"6287c3726ebc4623c950da8b","slug":"case-filed-against-32-in-morning-raid-ghazipur-news-vns65458398","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग रेड में 32 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग रेड में 32 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर विजिलेंस और विभागीय संयुक्त टीम ने नगर से सटे कई इलाकों में मॉर्निंग रेड किया। इस दौरान सीधे, मीटर से अलग कनेक्शन जोड़कर बिजली जलाते पाए और काटे गए कनेक्शन को पुन: जोड़कर बिजली जलाने पर 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।
उपखंड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि पिथापुर, शेखपुरा, आलमपट्टी, मोहम्मदपुर एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में आज मॉर्निंग रेड किया गया। इस दौरान सीधे बिजली की चोरी करते पाए जाने पर 11, मीटर से अलग केबल जोड़कर बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर नौ और पूर्व में बकाया में काटे गए कनेक्शन को विभाग से अनुमति लिए बगैर पुन: जोड़कर बिजल जलाते पाए ने पर 12 लोगों के खिलाफ रौजा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाईपास से टोटो चार्ज करते मिलने पर 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग रेड में जो भी बिजली चोरी करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर सहित अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार, अवर अभियंता विजिलेंस पंकज चौहान, अवर अभियंता प्रकाश नगर अविनाश कुमार एवं विजिलेंस और विभाग के संबंधित कर्मचारी शामिल थे।