फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed after one and a half month in case of death of mother and newborn

Ghazipur News: प्रसूता और नवजात की मौत मामले में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed after one and a half month in case of death of mother and newborn
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के बड़ी नहर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई थी। घटना से डेढ़ माह बाद पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधक और डॉक्टर के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कैमूर जनपद स्थित कुढ़नी थाना के पडियारी गांव निवासी सतेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 25 जुलाई की रात करीब 10 बजे गर्भवती पत्नी शिवबाला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल त्रिलोकपुर से लाकर बड़ी नहर स्थित आदित्य हास्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि अस्पताल के प्रबंधक तौसिफ खां उर्फ भोलू ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए 40 हजार रुपये भी ले लिया गया। हाॅस्पिटल के प्रबंधक तौसिफ खां उर्फ भोलू और अज्ञात डॉक्टर ने घोर लापरवाही करते हुए ऑपरेशन कर प्रसव कराया। इससे पत्नी और नवजात की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य हॉस्पिटल दिलदारनगर के प्रबंधक और अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक इस मामले में सीएमओ स्तर से जांच चल रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed