{"_id":"68682a39d6e3d302000fb6ed","slug":"case-against-6-accused-on-court-order-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-135341-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर 6 आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर 6 आरोपियों पर केस
विज्ञापन
जमानिया। खिजिरपुर अलीनगर गांव निवासी साजिद खां ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर छह लोगों पर जानलेवा हमला, गंभीर मारपीट और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साजिद ने तहरीर में बताया कि गत 25 मार्च की रात लगभग आठ बजे मोहल्ले की मस्जिद में इशा और तरावीह की नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान कुछ बच्चे खेल रहे थे। जब उन्होंने और उनके साथियों ने बच्चों को शोर मचाने से मना किया तो मोहल्ले के कादिर खान उर्फ गुड्डू ने गालीगलौज शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को लाठी-डंडा, चाकू और लाइसेंसी गन के साथ बुला लिया।
कादिर के साथ रुस्तम खान, अबुल्लैस खान, मोहम्मद कैफ, मारुफ खान और तफसीर खान ने मिलकर हमला कर दिया। मारपीट में सलमान उर्फ रेहान का हाथ धारदार हथियार से कट गया और अहमद रजा को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उल्टा उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय विपक्षियों की एफआईआर दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।