{"_id":"636160beeb3c8759931bc106","slug":"cardiology-department-will-be-made-in-medical-college-ghazipur-news-vns6815894130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बनेगा हृदय रोग विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बनेगा हृदय रोग विभाग
विज्ञापन
हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विभाग के संचालन को लेकर कालेज प्रशासन ने पहल को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसे दो नवंबर को शासन को भेजा जाएगा। ऐसे में जहां कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती हो सकेगी तो वहीं न्यूरो सर्जन भी आएंगे।
जिले में महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कालेज में जहां डॉक्टरों की पौध तैयार होने लगी है तो वहीं इससे संबंद्ध जिला अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। उसे अत्याधुनिक चिकित्सकीय संसाधनों से लैस किया गया है। साथ ही पर्याप्त डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों एवं गैर जनपदों में न जाना पड़े।
हालांकि अभी भी हृदय एवं न्यूरो संबंधित विशेषज्ञों की तैनाती न होने से इनसे पीड़ित मरीज गैर जनपद की तरफ ही रुख कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने तरफ जहां कार्डियोलॉजिस्ट एवं न्यूरो सर्जन की तैनाती का फैसला लिया है तो वहीं हृदय रोग विभाग के संचालन के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसे दो नवंबर को शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया गया है। दो नवंबर को शासन को भेज दिया जाएगा।
-डा. आनंद मिश्रा, प्रधानाचार्य, महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कालेज
जिला महिला अस्पताल परिसर में होगा संचालित
गाजीपुर। शासन की ओर से कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती किए जाने के बाद हृदय विभाग के संचालन को लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि विभाग का संचालन जिला महिला अस्पताल परिसर में होगा। नए वर्ष में महिला अस्पताल का स्थानांतरण नए भवन में होने के बाद वहां खाली पड़े दूसरे भवन में इस विभाग का संचालन किया जाएगा। इसकी रूप रेखा तय कर ली गई है।