{"_id":"62b89f5a1c92b1344730b8aa","slug":"car-painter-died-due-to-current-ghazipur-news-vns6609197153","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से कार पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से कार पेंटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा बाजार में शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से एक कार पेंटर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मौधा बाजार निवासी दीनानाथ विश्वकर्मा (40) मकान पर लकड़ी कर फर्नीचर, बेड और सोफा आदि बनाने का कार्य करते थे। वह बिजली से चलने वाले आरा मशीन से एक लकड़ी के टुकड़े को चीरने लगे। आरा मशीन पर दबाव बनाने के लिए दीनानाथ ने अपने पेट के सहारे आरा मशीन के कटर को धक्का देने का प्रयास किया। मशीन के केबल में जोड़ होने की वजह से तार दीनानाथ के पेट में चिपक गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन घटना स्थल के तरफ दौड़े और बिजली आपूर्ति काटकर तार से उन्हें अलग किया। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए चंदवक स्थित चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीनानाथ अपने पीछे पत्नी प्रमिला एवं दो बेटों दुर्गेश और उमेश के साथ एक बेटी प्रियंका को छोड़ गए है।