फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Capacity of 50 transformers will be increased, power supply will improve next summer.

Ghazipur News: 50 ट्रांसफाॅर्मरों की होगी क्षमता वृद्धि, अगली गर्मी में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Mon, 10 Nov 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 50 transformers will be increased, power supply will improve next summer.
गाजीपुर। आने वाले दिनों में नगर व इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित होगी। उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। बिजली निगम की ओर से विभिन्न क्षमता वाले 50 ट्रांसफाॅर्मरों के क्षमता वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अगली गर्मी में उम्मीद है कि बिजली उपभोक्ताओं को कम रुलाएगी। इसकी वजह, यह है कि ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड होने के कारण बिजली बाधित होने की समस्या प्रकाश में आती है। ट्रांसफाॅर्मर का जल जाना, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि प्रमुख समस्याएं ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं होने के कारण उजागर होती है। विद्युत वितरण खंड नगर क्षेत्र में कुल 1.15 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों तक बिजली आपूर्ति करने को लेकर विभिन्न क्षमता के छह हजार ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इनमें 10 केवीए से लेकर 25, 63, 250 व 400 केवीए तक के ट्रांसफाॅर्मर शामिल है। बिजली निगम की ओर से निर्णय लिया गया है कि विद्युत वितरण खंड क्षेत्र नगर के 50 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके तहत 25 केवीए के जगह पर 63 व 63 केवीए के जगह पर 250 केवीए तक की क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि संबंधित क्षेत्र के बिजली लोड के हिसाब से किया जाएगा। जहां जितनी आवश्यकता होगी, वहां उस हिसाब से क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। बिजली निगम की ओर से ऐसे ट्रांसफाॅर्मरों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करके क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड नगर क्षेत्र में 50 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू होगा। - गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed