फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   candle march

कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
candle march
पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की दूसरी बरसी पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा के पास फिदायीन हमले में 2019 में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की दूसरी बरसी पर रविवार की विभिन्न स्थानों पर कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। औड़िहार : सैदपुर क्षेत्र के युवाओं ने पदयात्रा निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए। श्रद्धांजलि देने वालों में राहुल यादव, सद्दाम हुसैन, धर्मेंद्र यादव, आलोक, प्रदीप, आशीष, अभिषेक, मुकेश, सूरज, विनोद आदि प्रमुख थे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उसके अनुषांगिक संगठनों ने सैदपुर बाजार के मुख्य चौराहे से कैंडल जुलूस निकाला। श्रद्धांजलि सभा में नगर प्रचारक सूरज, संजय सिंह, हरशरण वर्मा, सोनू पंडित, हीरालाल वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, पंकज अग्रवाल आदि शामिल थे। सुहवल : क्षेत्र के पटकनिया गांव में ग्रामीणों ने मेदिनीपुर के निवर्तमान प्रधान दीपक सिंह के नेतृत्व में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुरली सिंह, आनंद सिंह, अशोक यादव, दीपू पासवान, भिखारी पासवान, दीनदयाल सिंह, सतेंद्र सिंह, बृजेश यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। जमानिया : स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन परामर्श चिकित्सक डॉ. वीएस.पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक प्रदीप, डॉ. अरुण कुमार, डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, सोनू उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, दीपक तिवारी, अनिल कुमार यादव, सुनील कुमार चौरसिया, अतुल कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। बिरनो : युवाओं ने भड़सर खेल मैदान से बिरनो शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर बृजेश यादव, मटरू पहलवान, सचिन कुशवाहा, पियूष यादव, पवन यादव, राहुल यादव, मनोज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed