फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candidate caught with mobile in B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा में मोबाइल के साथ परीक्षार्थी को पकड़ा

Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Candidate caught with mobile in B.Ed entrance exam
बीएड की प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के पास जाम की स्थिति। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नकलविहीन संपन्न हुई। इसमें कुल छह हजार 700 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन पहली पाली में 535 और दूसरी पाली में 537 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए गठित दो सचल दस्तों की टीम ने हर केंद्र का चक्रमण किया। खालिसपुर स्थित केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को मोबाइल के साथ पकड़कर रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सभी केंद्रों पर पल्स आक्सोमीटर, थर्मल स्कैनर एवं पीपीई किट के माध्यम से परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की जांच की गई। उसके बाद ही अंदर प्रवेश कराया गया। परीक्षार्थियों ने मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इससे पूर्व केंद्रों पर तैनात केंद्र प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक ने डबल लाक से सुबह छह बजे पेपर लिया और परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराया। इसी तरह दूसरी पाली का पेपर दस बजे डबल लाक से दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में 535 एवं दूसरी पाली में 537 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में हुई परीक्षा की कापियों को एक साथ केंद्र प्रतिनिधियों के माध्यम से डबल लाक में जमा कराया गया। परीक्षा शुरू होने से पूर्व केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में खालिसपुर स्थित केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षा र्थी को मोबाइल के साथ पकड़ा और उसे रस्टीकेट कर दिया। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन

बीएड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने रविवार को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान आदर्श इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय एवं स्नाकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में नकल कराते हुए पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक स्वयं जिम्मेदार होंगे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में लगाए गए सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की तथा द्वितीय पाली परीक्षा के पूर्व प्रत्येक कक्ष को सेनेटाइजेशन कराने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed