फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Campaign will run till August 9 for families deprived of Ayushman card

आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों के लिए नौ अगस्त तक चलेगा अभियान

Tue, 27 Jul 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run till August 9 for families deprived of Ayushman card
आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना और सीएम जन आरोग्य अभियान के तहत पांच लाख से कम आमदनी वाले परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए 26 जुलाई से शुरू आयुष्मान पखवाड़ा 9 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत गांवों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसी के तहत मंगलवार को सीएमओ डॉ. हरि गोविंद सिंह ने विशेष गोल्डेन कार्ड अभियान के लिए जन जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पखवाड़े में करीब आयुष्मान कार्ड से वंचित 75,871 परिवारों परिवारों के सदस्यों को गोल्डेन कार्ड बनाए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई के माध्यम से नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा ने बताया कि 26 जुलाई से 9 अगस्त तक चलने वाले आयुष्मान पखवाड़ा में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा। योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक करीब 1.88 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे 73,746 परिवार लाभान्वित हुए हैं। अब तक जनपद में 10,160 लोगों ने इस योजना से अपना इलाज भी करवाया है। बताया कि इस पखवाड़े में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस कैंप में लोगों का नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा ताकि वे भविष्य में पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकें। इस मौके पर कॉमन सर्विस सेंटर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तौसीफ अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed