{"_id":"6341c0470df09c2f2b37609e","slug":"came-on-a-bicycle-and-shot-the-lineman-ghazipur-news-vns67812403","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से आया और लाइनमैन को मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से आया और लाइनमैन को मार दी गोली
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चमराडी गांव में शनिवार की सुबह बिजली तार बिछाने को लेकर हुए विवाद में साइकिल सवार ने निजी लाइन मैन को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर वह भाग गया निकला। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल को उपचार के लिए गोड़ऊर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सोनवानी गांव निवासी रामजी गुप्ता (18) का परिवार लंबे समय से चमराडी गांव में मकान बनाकर रहता है। साथ ही उनकी आटा-चक्की भी चलती है। रामजी निजी लाइनमैन का काम करता है और पिता के साथ आटा-चक्की के काम में भी हाथ बंटाता है। शनिवार की सुबह करीब आठ युवक घर के पास टहल रहा था। तभी गोड़ऊर गांव के तरफ से एक साइकिल सवार पहुंचा और रामजी गुप्ता से उलझ गया। देखते ही देखते वह गाली-गलौज करने लगा। अभी युवक कुछ समझ पाता तभी साइकिल सवार ने तमंचा निकाल कर उसपर फायर कर दिया। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन जब-तक घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर साइकिल से भाग गया। घायल को उपचार के लिए गोड़ऊर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
इधर ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दुर्गा पूजा के समय लाइटिंग के लिए तार फैलाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, घायल द्वारा मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की जा रही है। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।