फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Calling from home, attacking a young man with a sharp weapon

घर से बुलाकर युवक पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 28 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Calling from home, attacking a young man with a sharp weapon
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव में मंगलवार की रात तीन हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल का उपचार कराया गया। घटना के दूसरे दिन भी न तो मुकदमा दर्ज हो सका और न ही घायल का मेडिकल ही कराया गया।
विज्ञापन

पीड़ित आसिफ (21) ने बताया कि वह घर में सो रहा था। देर रात तीन युवक घर के बाहर से आवाज लगाकर बुलाने लगे। आवाज सुनकर जब वह दरवाजे पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसका मुंह बांधकर गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल को परिजन उपचार के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
विज्ञापन

इधर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दूसरे दिन मेडिकल कराने की बात कहकर घर भेज दिया। घायल आसिफ ने गांव के ही तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि घटना के दूसरे दिन भी पुलिस टीम ने अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। घायल युवक के पिता इकलाक ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे एक वाहन चालक ने दरवाजा खटखटा कर जगाया और बताया कि घर के पास कोई युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। जब जाकर देखा तो वह पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली में दी और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुबह आने की बात कहकर वापस भेज दिया। मालूम हो कि घायल युवक के ऊपर कुछ दिन पूर्व एक किशोरी को भगाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस संबंध में एसआई आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed