फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraud in name of providing Kisan Samman Nidhi in ghazipur

UP News: किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला से आठ बिस्वा भूमि का करा लिया इकरारनामा

Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में किसान सम्मान निधि दिलाने का लालच देकर महिला से आठ बिस्वा भूमि का इकरारनामा करा लिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के खाते में काफी दिनों बाद भी सम्मान निधि की किश्त नहीं आई। 

विज्ञापन
Fraud in name of providing Kisan Samman Nidhi in ghazipur
किसान सम्मान निधि (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: किसान सम्मान निधि का दो हजार दिलाने का लालच देकर हिस्ट्रीशीटर और उसके सहयोगी ने एक महिला से भूमि का इकरारनामा लिखवा लिया। पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 26 नवंबर को तहरीर देकर हिस्ट्रीशीटर सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


क्या है मामला
जंगीपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि जंगीपुर कस्बा स्थित वार्ड नंबर- दो अंबेडकर नगर निवासी पीड़िता शिव किशुनी देवी (60) ने तहरीर देकर बताया कि पति शंकर राम के निधन के बाद आठ बिस्वा भूमि की खतौनी में उनका नाम दर्ज हुआ। वार्ड नंबर- एक गजफ्फर नगर निवासी विक्रम जमीन हथियाने के फिराक में था। 
विज्ञापन


7 जून 2023 को विक्रम उनके घर आया और कहा कि वह तहसील जाकर खेत का नाम चढ़वा देगा, जिससे किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलनी शुरू हो जाएगी। सहायता की उम्मीद से उसके साथ तहसील सदर चली गई। वहां पहले से जंगीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर और पशु तस्करी के आरोपों में लिप्त गुलमुहम्मद उर्फ गुल्लू नट और उसके तीन अन्य साथी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी और फ्रॉड करके बिना आधार और पैन कार्ड के ही विक्रम ने अपने पक्ष में इकरारनामा करवा दिया। कई महीने बाद भी जब सम्मान निधि का पैसा नहीं आया तो शक हुआ। जांच कराने पर पता चला कि फर्जी इकरारनामा तैयार करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed