फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Businesman murdered

गोली मारकर दवा कारोबारी की हत्या

Sat, 22 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Businesman murdered
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रासिंग के  पास शनिवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे जाम कर दिया। उधर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने सीओ भुड़कुड़ा जर्नादन दूबे सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। देर रात तक ग्रामीण चक्का जाम किए हुए थे।
विज्ञापन

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के  महंगूपुर गांव निवासी काशीनाथ चौहान का पुत्र डा. सुनील चौहान (30)  दुल्लपुर  के सिखड़ी बाजार में क्लिनिक चलाते थे। वह सुल्तानपुर गांव निवासी अपने  रिश्तेदार डा. अक्षयलाल चौहान के यहां रहते थे। रोज की तरह शनिवार की देर शाम वह क्लिनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अमारी  रेलवे क्रासिंग के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।  गोली लगते ही सुनील बाइक समेत गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद  हमलावर फरार हो गए। वारदात होते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन अस्पताल लाते समय दवा व्यवसायी की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, घटना से नाराज  ग्रामीण थाना जा पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक करने लगे। वहां से निकल कर ग्रामीण गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते  ही एसपी कई थाने की पुलिस समेत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद रेलवे क्रासिंग के आस-पास की दूकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। इस संबंध में पुलिस कप्तान रविशंकर छबि ने बताया कि दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्यारोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed