फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Buses reduced on Kanpur route, instead of ten, only five will run

Ghazipur News: कानपुर रूट पर बसें घटाईं दस की जगह पांच ही चलेंगी

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Buses reduced on Kanpur route, instead of ten, only five will run
घाटा लगने से चार रूटों से हटाई जा रही रोडवेज बस
विज्ञापन

लंबी दूरी की रूटों पर रोजाना दस से बारह हजार का घाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। लंबी दूरी की रूटों पर यात्री न मिलने से रोडवेज को प्रतिदिन दस से बारह हजार का चूना लगता था। ऐसे में रोडवेज डिपो ने दूर तक की यात्रा तय करने वाले बसों की संख्या कम कर दी है। कानपुर रूट पर दस बसें लगाई गई थी। उसकी संख्या कम करके पांच कर दी गई है। ऐसे में इन बसों को जनपद के विभिन्न मार्गों पर चलाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के स्थानीय डिपो से आस-पास सहित देश और प्रदेश की राजधानी के लिए बसें का संचालन होता है। लंबी रूटों पर यात्री कम मिलने से डिपो को प्रतिदिन दस से 12 हजार का घाटा होता था। नुकसान को देखते बसों की संख्या में कमी की गई है। वहीं कई मार्ग पर बसों को स्थगित भी किया गया है। गाजीपुर से कानपुर रूट पर 10 बसों का संचालन होता था। इन मार्ग पर पांच बसें कर दिया गया है। ऐसे ही दिल्ली के एक बस का संचालन होता था। उसे लखनऊ तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं गाजीपुर से कासिमाबाद, रसड़ा, कानपुर मार्ग से कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग से बसों को स्थगित कर दिया गया है। वहीं शेरपुर-कानपुर मार्ग पर बसें को बंदकर दिया गया है। जिन बसों को मार्ग से हटाया गया है। उन पांच बसों को लोकल में वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

डिपो को होने वाले लाभ की समीक्ता किया गया, तो डिपो को प्रतिदिन दस से 12 हजार का घाटा हो रहा था। इसको देखते हुए लंबी दूरी के मार्ग से बसों की संख्या कम किया गया है। नुकसान की भरपाई के लिए इन बसों को लोकल मार्ग पर चलाया जा रहा है।- बीके पांडेय, एआरएम


0000000



इनसेट
गाजीपुर- भरौली- वाराणसी मार्ग पर बस का हो रहा संचालन

गाजीपुर। स्थानीय डिपो से गाजीपुर- भरौली- वाराणसी मार्ग पर एक बस का संचालन शुरू हो गया है। यह बस स्थानीय डिपो से सुबह सात बसे खुलकर नौ बजे भरौली पहुंचेगी। उसके बाद वाराणसी एक बजे पहुंचेगी। एआरएम बीके पांडेय ने बताया कि गाजीपुर-भरौली मार्ग पर एक बस का संचालन शुरू हो गया है। अगर यात्रियों की संख्या ठीक रहा तो बसों की संख्या बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed