{"_id":"570be5fe4f1c1b7a454a6c42","slug":"burning-train-left-from-secunderabad-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन होने से बची सिकंदराबाद एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन होने से बची सिकंदराबाद एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते रेल कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद से पटना जाने वाली 12791 डाउन पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस सोमवार को दिलदारनगर स्टेशन के पास बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
डाउन सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस मुगलसराय से दिलदारनगर के लिए चली। ट्रेन दरौली हाल्ट से तेज गति से गुजर रही थी तभी इंजन (पावर) के पास सटे लगेज कोच में ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकलने लगा। इस पर जनरल कोच में बैठे यात्री शोर मचाने लगे। ट्रेन करीब 4:46 पर दिलदारनगर के प्लेटफार्म के करीब पहुंची ही थी कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को डाउन मेन लाइन पर खड़ी कर दिया। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन के बाहर निकल कर राहत की सांस ली।
अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर कर्मचारियों ने आग बुझाई। इस दौरान जीआरपी के आशुतोष तिवारी, थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्र, स्टेशन अधिक्षक एके मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान अन्य ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। स्थिति सामान्य होने केे बाद ट्रेन शाम करीब सवा छह बजे रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एके मिश्र ने बताया कि सिकंदराबाद एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने की सूचना पर तत्काल राहत पहुंचाई गई। अग्निशमन यंत्र की मदद से ब्रेक बाइंडिंग की आग का बुझाया गया। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। शाम करीब छह बजकर दस मिनट पर ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई।