फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bullets fired in Ghazipur criminal arrested in encounter police took action Criminal

गाजीपुर में तड़तड़ाईं गोलियां : 25 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस ने की कार्रवाई; बदमाश बोला- मुझे माफ कर दीजिए

Wed, 04 Dec 2024 10:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:44 AM IST
सार

Ghazipur News : गाजीपुर में सैदपुर और खानपुर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। बदमाश ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू की लेकिन वह भी घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसने पुलिस से कहा- मुझसे गलती हो गई है मुझे माफ़ कर दीजिए।

विज्ञापन
Bullets fired in Ghazipur criminal arrested in encounter police took action Criminal
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर और थाना खानपुर की संयुक्त पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से तमंचा .315 व 02 खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सीओ अनिल कुमार के मुताबिक, दोनों थानों प्रभारी निरीक्षक रात में चेकिंग के सिलसिले में जोगीपुर तिराहे पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में कई घटनाएं कर बदमाश अमन ग्राम डहरा कला की तरफ से भीमापार की तरफ अपने दोस्त से मिलने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जाएगा।
विज्ञापन




चेकिंग के दाैरान पुलिस ने मसूदा मोड़ पर ही देख लिया। सीओ के मुताबिक वह पुलिस की गाड़ी देख भागने का प्रयास करने लगा, जिससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर वहीं गिर गई व दौड़कर ग्राम मसूदपुर पिच रोड पर झाड़ियों की तरफ भागते हुए फायर करने लगा। पुलिस ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला सीएचसी सैदपुर गाजीपुर उपचार के लिए भेजा गया। सीओ के अनुसार, अभियुक्त अमन यादव उर्फ हर्ष नारायण पुत्र सुरेश ग्राम सरायसदकर थाना शादियाबाद है।


उसने बताया कि सैदपुर (गाजीपुर) से मुकदमे में वांछित चल रहा था। जब पुलिस ने मुझे रोका तो पकड़े जाने के डर से भागने लगा। पकड़ा न जाऊ इसलिए पुलिस पर फायरिंग करने कर दिया था। मुझसे गलती हो गयी है मुझे माफ़ कर दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed