{"_id":"618c0a16260db36f6a485fd1","slug":"bullet-rider-clerk-dies-after-being-hit-by-jcb-brother-gambhir-ghazipur-news-vns6218939139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी के चपेट में आने से बुलेट सवार लिपिक की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी के चपेट में आने से बुलेट सवार लिपिक की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज लच्छन का पूरा बागीचे के पास बुधवार की सुबह करीब सात बजे जेसीबी की चपेट में आने से बुलेट सवार डाक अधीक्षक कार्यालय में तैनात सहायक कर्मचारी (लिपिक) की मौत हो गई। जबकि उनका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया।
मऊ जनपद के रतनपुर निवासी अभिषेक तिवारी उम्र (35) नगर के पीरनगर स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय में सहायक कर्मचारी (लिपिक) के पद पर तैनात थे। वह परिवार के साथ महुआबाग स्थित मुख्य डाकघर के पोस्टल कॉलोनी में रहते थे। वह अपने सगे भाई शिवम तिवारी को लेकर बुलेट से बैंक संबंधित परीक्षा दिलाने वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही लच्छन पूरा गांव के पास पहुंचे, वहां पहले से खड़ी जेसीबी को चालक आगे-पीछे करने लगा। इसी दौरान जेसीबी अनियंत्रित हो गई और बुलेट को अपने चपेट में ले ली। हादसे में बुलेट सहित दोनों भाई असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े, और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज चौकी प्रभारी कृपाशंकर उपाध्याय मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डाक्टरों ने अभिषेक तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शिवम तिवारी का इलाज चल रहा है। इधर कर्मचारी के मौत की जानकारी मिलते ही पोस्ट ऑफिस के कर्मियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जिला अस्पताल पर कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पत्नी प्रियंका तिवारी और माता सुधा तिवारी के बिलखने से मातमी सन्नाटा फैल गया। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।