फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozer went on trespassing, creating a stir

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Mon, 11 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer went on trespassing, creating a stir
दो दिनों के अवकाश के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को फिर शुरू हुआ। इस दौरान शहर कोतवाली के पास से लेकर लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर के पास तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कुछ दिनों पहले की गई। महुआबाग से शुरू हुए अभियान में आज से पहले तक कोतवाली से कुछ पहले एवं विशेश्वरगंज तिराहा
विज्ञापन


तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कोतवाली के पहले से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-उप जिलाधिकारी सदर नेहा प्रकाश के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नाली पर लगाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन


पटिया एवं किए गए पक्के निर्माण को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा सड़क की पटरी की तरफ से बोर्ड हटाने की कार्रवाई की गई। कुछ दूकानदारों की तरफ से पहले ही अतिक्रमण हटा लिया गया था जबकि कई के अतिक्रमण


को पालिका के कर्मियों ने हटाया।  इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर वेदप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली केके मिश्र, कर अधीक्षक विजयशंकर सहित पालिका के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के

दौरान भीड़ की वजह से यातायात में कई बार अवरोध उत्पन्न हुआ।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed