फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozer ran on the house of six Pattidars in nine Biswa land

नौ बिस्वा जमीन में छह पट्टीदारों के मकान पर चला बुलडोजर

Sat, 30 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on the house of six Pattidars in nine Biswa land
भुड़कुड़ा थाने के मंझनपुर कला गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर गांव के सार्वजनिक भीटा की नौ बिस्वा जमीन में छह पट्टीदारों के आवासीय मकान पर शनिवार को बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया। अब यह गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मंझनपुर गांव के रघुनाथ गिरी, हरिनाथ गिरी, रामदुलार गिरी, हरिद्वार गिरी व अवधेश गिरी का परिवार 50 साल पहले से आवासीय मकान बनाकर रहते थे।
विज्ञापन

इनके पट्टीदार सभा नारायण द्वारा भूमि खाली कराने के लिए मुकदमा किया गया था। सरकारी जमीन पर बने मकान को खाली कराने के लिए 2018-19 में आदेश हुआ था लेकिन इसे खाली नहीं करवाया जा सका। जिसे उच्च न्यायालय के आदेश को गंभीरता लेते हुए उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक अंबिका राम ने लेखपाल अमित शर्मा के साथ बुलडोजर चलाकर मकान को जमीदोज करा दिया। ऐसे में बरसात का समय होने का हवाला देकर परिवार की ओर से कुछ समय का मोहलत मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन द्वारा खाली करवाने के लिए बुलडोजर चलवा दिया गया। पीड़ित रघुनाथ ने बताया कि यह 1985 में गांव सभा की जमीन थी। जिस पर हमारे पूर्वज मकान बनाकर तभी से रहते थे। उसके बाद जमीन को चकबंदी में भीटे के नाम परिवर्तित करा दी गई। अब हम सभी भाई आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में तहसीलदार जयप्रकाश ने बताया कि यह गांव सभा के भीटे की नौ बिस्वा में छह भाई मकान बनवा कर रहते थे, जिसे न्यायालय के आदेश पर खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed