फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bulldozer ran on close friend of Mafia Mukhtar Ansari house and Ghazipur MP college boundary demolished

Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी के मकान पर चला बुलडोजर, गाजीपुर सांसद के कॉलेज की बाउंड्री ध्वस्त

Sun, 05 Mar 2023 07:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Mar 2023 07:32 PM IST
सार

मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को मुख्तार के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित विद्यालय की चाहरदीवारी को ध्वस्त कराया गया।

विज्ञापन
bulldozer ran on close friend of Mafia Mukhtar Ansari house and Ghazipur MP college boundary demolished
बुलडोजर से मकान को किया गया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को मुख्तार के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित विद्यालय की चाहरदीवारी को ध्वस्त कराया गया। साथ ही माफिया मुख्तार के करीबी हिस्ट्रीशीटर कमलेश सिंह के फुल्लनपुर स्थित मकान को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कमलेश की मौत हो चुकी है। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी फोर्स के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मौजा रसूलपुर जमाल देहाती स्थित डा. एमए अंसारी इंटरमीडिएट कॉलेज यूसुफपुर की चाहरदीवारी का निर्माण ग्राम सभा और राज्य सरकार की भूमि पर किया गया था। इसे लेकर 16 जून 2021 को क्षेत्रीय लेखपाल ने बेदखली का वाद दायर किया था। तब कॉलेज के प्रबंधक सांसद अफजाल अंसारी को नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन


कई माह बाद भी नोटिस का जवाब नहीं आया। 23 जुलाई 2021 भूमि से अवैध कब्जा हटाने का आदेश तहसीलदार न्यायिक की अदालत ने दिया। रविवार को एडीएम एके सिंह, एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी, एसपी ग्रामीण सहित राजस्व एवं पुलिस टीम ने पहुंचकर चाहरदीवारी को ध्वस्त कराया। ग्राम सभा एवं राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास का दो मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त, 10 घंटे तक चला बुलडोजर

बिना नक्शा पास कराए दो मंजिला मकान

bulldozer ran on close friend of Mafia Mukhtar Ansari house and Ghazipur MP college boundary demolished
अफजाल अंसारी के कॉलेज की बाउंड्री तोड़ी गई - फोटो : अमर उजाला

सैदपुर कोतवाली के डहन निवासी मृतक कमलेश सिंह द्वारा मुहल्ला गोड़ा देहाती फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई थी। जिस पर बिना नक्शा पास कराए दो मंजिला मकान बनवाया। इसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विपक्षी की सुनवाई के बाद नियत प्राधिकारी ने बीते 18 अगस्त 2021 को मकान गिराने का आदेश दिया था।

मुहम्मदाबाद और शहर कोतवाली में ध्वस्तीकरण की हुई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात थी। इस संबंध में एडीएम एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। मुहम्मदाबाद स्थित इंटर कॉलेज प्रशासन द्वारा सरकारी और ग्राम सभा की भूमि पर चाहर दीवारी का निर्माण कराया गया था। वहीं फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास बिना मानचित्र स्वीकृत दो मंजिला भवन का निर्माण कराया गया था। दोनों जगहों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

मुख्तार के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया की पत्नी झारखंड से गिरफ्तार

मऊ के हीरनपुर गांव स्थित भोलानाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक से एक लाख की रंगदारी मांगने वाले मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया की पत्नी रीना राय को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। रीना झारखंड प्रांत के जनपद पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में अपनी ननद के पास रह रही थी।

स्वाट टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को जानकारी दी। एसओ चिरैयाकोट राजेश कुमार वर्मा उसे गिरफ्तार कर यहां ले आए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनुज कन्नौजिया की पत्न्नी रीना राय से बैंक पासबुक व अन्य आईडी ले ली गई है। पुलिस अनुज की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed