{"_id":"6403823e1c7be12b1d0e9a03","slug":"two-storey-building-of-mukhtar-ansari-mla-son-abbas-completely-demolished-in-mau-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास का दो मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त, 10 घंटे तक चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास का दो मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त, 10 घंटे तक चला बुलडोजर
Sat, 04 Mar 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:09 PM IST
सार
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के दो मंजिला भवन को शनिवार को पूरी तरह से ढहा दिया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब्बास का दो मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के दो मंजिला भवन को शनिवार को पूरी तरह से ढहा दिया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी फोर्स के साथ मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह, सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली तथा दक्षिणटोला थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश पर शुक्रवार दोपहर शुरू हुई कार्रवाई शनिवार दोपहर तीन बजे तक चली। करीब 10 घंटे तक बुलडोजर चलाकर दो मंजिला मकान को गिराया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। मकान को बिना नक्शा पास करवाए अवैध रूप अर्जित धन द्वारा बनाया गया था।
विज्ञापन
प्रशासन की जांच में दूसरे की जमीन हड़पने की बात सामने आई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन