फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP MP Afzal Ansari property worth Rs 15 crore attached in Ghazipur action in Gangster Act

UP News: बसपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में 14.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 24 Jul 2022 01:35 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 01:35 PM IST
सार

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई की गई है। सांसद की 14.90 करोड़ कीमत की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन
BSP MP Afzal Ansari property worth Rs 15 crore attached in Ghazipur action in Gangster Act
सांसद अफजाल अंसारी की जमीन कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार के द्वारा माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को गाजीपुर में पुलिस-प्रशासन ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भांवरकोल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अफजाल अंसारी की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कुर्की के दौरान इसकी कीमत 14 करोड़ 90 लाख रुपये आंकी गई है। गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी निवासी  यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद  के खिलाफ यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में की गई। पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे ने कई थानों की फोर्स के साथ जाकर भू- संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की। डुगडुगी से मुनादी भी करवाई गई।
विज्ञापन


अफजाल अंसारी के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है।  एसपी रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि गाजीपुर जनपद में अवैध तरीके से धन-संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजा मांचा, पनेठा, नरसिंहपुर और खरडीहा गांव में अफजाल अंसारी की भू-संपत्तियों को कुर्क किया गया। इसमें से कुछ भूखंड पर उनकी बेटियों का नाम भी दर्ज है। अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना और दान अभिलेख तैयार कराकर दान कर देने से संबंधित उपरोक्त अचल भू-संपत्ति को कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed