फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSNL's connection cut due to two million arrears

बीस लाख बकाया होने पर काटा बीएसएनएल का कनेक्शन

Mon, 17 Feb 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSNL's connection cut due to two million arrears
दुल्लहपुर। दस-दस लाख का बकाया होने पर दुल्लहपुर बाजार और सिखड़ी में स्थित दूरभाष केंद्र का विद्युत कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया। इससे एक तरफ जहां कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बीएसएनएल का नेटर्वक काम करने न करने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

मालूम हो दुल्लहपुर बाजार और सिखड़ी में स्थित दूरभाष केंद्र पर विद्युत विभाग का दस-दस लाख रुपया बकाया था। विभाग की तरफ से बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी संबंधित विभागों द्वारा बताया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे रविवार को बिजली विभाग ने दोनों दूरभाष केंद्रों का कनेक्शन विच्छेद कर दिया। कनेक्शन कटने से जहां कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं मोबाइल नेटर्वक की समस्या भी उपभोक्ताओं के सामने खड़ी हो गई है। बीएसएनएल की मोबाइल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने से उपभोक्ता प्राइवेट कंपनियों के सिम के सहारे कहीं बात कर पा रहे हैं। इस संबंध में दुल्लहपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई बीबी लाल ने बताया कि बीएसएनएल सिखड़ी और दुल्लहपुर केंद्र पर दस-दस लाख विद्युत बिल बकाया था। विभागों को बार-बार नोटिस भेजकर बकाया का भुगतान करने की अपील की जा रही थी। बावजूद इसके भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस वजह से कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। बकाया का भुगतान होने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed