{"_id":"627956a46ec1fe7acb7fcf2c","slug":"brothers-die-by-drowning-in-ganga-ghazipur-news-vns6526817167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर भाइयों की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर भाइयों की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के पश्चिम टेकुरिया घाट पर सोमवार की सुबह गंगा में डूबने से ममेरे भाइयों की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद गांव के मल्लाहों ने शवों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
सुहवल थाना सुजानपुर गांव निवासी बब्बी यादव (17) पिता शैलेंद्र यादव, मां माया यादव और बड़े भाई विशाल और छोटे भाई रानू यादव के साथ रविवार की देर शाम ननिहाल आया था। 20 मई को उसके ममेरी बहन रानी यादव की शादी थी। सुबह वह ममेरे भाई मनीष यादव (16) और बड़े भाई विशाल यादव के साथ बाइक से गहमर जा रहा था। इसी दौरान बब्बी शौच करने चला गया और हाथ - पैर धोने के लिए टेकुरिया घाट पर पहुंचा। वहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसे बचाने के लिए मनीष यादव ने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों पानी से बाहर नहीं निकल पाए और डूब गए। इधर दोनों भाइयों को डूबता देख विशाल यादव ने शोर मचाने के साथ परिजनों को मोबाइल से घटना की दी। जानकारी होते ही परिवार के सदस्य और आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। गांव के मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला। शव देख परिजन धाड़ें मारकर रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में जुट गई, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के मना करने के बाद पंचनामा कर शव सुपुर्द कर दिया। इधर शादी की खुशियां परिवार के सदस्यों के करूण -क्रंदन से मातम में बदल गई। दरवाजे पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए रहे। इस संबंध में सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पंचनामा के बाद दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।