फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brothers and sisters sought longevity

बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Sat, 14 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters sought longevity
दीपावली के दूसरे और तीसरे दिन गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर गोधन कूटा। पहले भाइयों की लानत-मलामत की। फिर ऐसा कहने के लिए जीभ में कांटा चुभोकर
विज्ञापन


माफी मांगी और भाई की लंबी उम्र की कामना की। गोवर्धन की कहानी सुनाने का साथ ही गीत गाया।
गुरुवार और शुक्रवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों और ग्रामीण इलाकों में पहले से तय स्थानों पर गोबर से गोधन की

प्रतिमाएं बनाई गईं। इसके बाद विधि-विधान से पूजन किया गया। थाली में रुई की माला, चना, घड़िय़ा, मिठाई, लाई, धतुरा, भटकट्या आदि का अर्पण किया गया। गोधन की कहानी सुनाई गई। गोधन से जुड़े लोकगीतों का गायन किया
विज्ञापन


गया। पूजा के बाद महिलाओं ने मूसल से गोधन की कुटाई की। भाइयों को बुरा-भला कहा। श्रापने के बाद ऐसा कहने का प्रायश्चित किया और भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना की। गोधन का प्रसाद दूसरे दिन भाइयों को खिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


जाता है। बदले में भाई बहनों को उपहार देते हैं। यह भी मान्यता है कि प्रसाद केवल लड़के ही खा सकते हैं, लड़कियां नहीं। भैयादूज पर  बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना

की।  भांवरकोल,  करीमुद्दीनपुर, दूबिहा, मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, भदौरा, मतसा, जमानिया, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, खानपुर, औड़िहार, सैदपुर, नंदगंज, देवकली, सादात, भीमापार, शादियाबाद, बहरियाबाद, जखनिया, ताजपुर

डेहमा, करंडा सहेड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैयादूज और गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहवल संवाददाता के मुताबिक  क्षेत्र में गोवर्धन पूजनोत्सव मनाया  गया। महिलाएं युवतियों ने गाय के गोबर से लेप कर

गोधन कूटा। क्षेत्र के  सुहवल, रेवतीपुर, ढढनी, मेदनीपुर, नवली, गरूवा मकसूदपुर,  मलसा, युवराजपुर आदि  गावों में गोवर्धन पूजा की गई।    

गहमर संवाददाता के मुताबिक महिलाओं ने शुक्रवार को भैया दूज का पर्व मनाया और भाई के दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा यदुवंशी समाज के लोगों ने आस्था के साथ गोवर्धन पर्व मनाया और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। साथ

ही, गौ माता का भी पूजन किया गया। प्रसाद भी वितरण किया गया। गोवर्धन पूजा क्षेत्र के करहिया, बकैनिया, हथौरी,  पचौरी,  सहित अन्य गांवों में  मनाया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में अन्नकूट, गोवर्धन पूजन और चित्रगुप्त पूजन किया गया। मंदिरों में अन्नकूट की पूजा हुई। गोवर्धन पूजन कर महिलाओं ने भाइयों की सलामती की कामना की।

करहिया स्थित मां कामाख्या मंदिर में गुरुवार को अन्नकूट पूजा  हुई। मां की प्रतिमा को सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया गया  था। मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। महंत सीताराम  तिवारी ने अन्य पुजारियों के साथ अन्नकूट


पूजा की। ऐसे   मौके पर 56 प्रकार का मिष्ठानों  का भोग लगाया गया।  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed